रविवार, 22 नवंबर 2015

सकारात्मक सोच....

                                         सकारात्मक सोच 

 अक्सर हमारे जीवन मे  ऐसे मौके आते हैं जब हम बहुत निराश और उदास हो जाते हैं। ऐसे मौके पर हमें अपने आप को अपने परिवेश की अच्छी चीजों, अच्‍छी बातों की याद दिलानी पड़ती है। ऐसा करने से नकारात्मक चीजें अपने आप कही गुम हो जाती हैं, और हमारी सोच अपने आप सकारात्मक हो जाती है |
अगर हमारी सोच सकारात्मक होगी तो हमे सफलता जरूर मिलेगी भले  ही थोड़ी देर हो जाए तो क्या लेकिन हम सफल जरूर होंगे |
आप खुद सोचिए की एक  पेड़ से हजारो माचिस की तिलिया बनती है लेकिन सिर्फ एक तीली ही काफी होती है हजारो पेड़ को जलाने के लिए |
इसलिए हमे अपने बारे मे अच्छा सोचने का पूरा अधिकार है चाहे कोई हमारे बारे मे कितना भी बुरा सोचे बस हमे अपनी सोच सही रखनी है |
अगर आप उदासी और निराशा के शिकार है तो सकारात्मक सोचिए और  कुछ  बातों   को याद रखिए  और इनको अपना ले तो सबकी  जिंदगी सरल हो जाए ----
1.      वक्त सारे घाव भर देता है। हर चीज को वक्त  दिजिये ।
2.      जीवन सुलझा होता है इसे उलझाएं नहीं, हर कम को एक - एक करके करिये
3.      कुछ भी उतना बुरा  नहीं होता  जितना कि दिखता है, इसलिए बूरा सोचना बंद करें।
4.      मौके हर जगह हैं बस आप उन्हे ढूंढने की कोशीश  करिए
5.      अगर आपको अपने बारे में कुछ पसंद नहीं है तो उसे आप कभी भी बदल सकते हैं।
6.      असफलताएं और गलतियां आशीर्वाद और वरदान हैं, यह जितने मिले उतना अच्छा है।
7.      छोड़ो और जाने दो  वाला ऐटिट्यूड  अपनाएं, आप हमेशा खुश रहेंगे।
8.      ये पूरी सृष्टि हमेशा आपके पक्ष में  काम करती है न की विरोध में ऐसा हम सोचेंगे  तभी आगे बढ़ेंगे
9.      हर अगला दिन आपके लिए नयी उमीदों का भण्डार लेकर आता है, इसको  समझकर हमे अपना कोई भी काम नए लगन और हिम्मत के साथ शुरू करना चाहिए |
10.  दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं। बस कौन अच्छा है यह हमें देखना है।
11.  सुबह का सूरज नयी सोच और जोश के साथ निकलता है ,ये कभी मत भूलिए |
12.  हर व्यक्ति अपने हुनर के साथ पैदा होता है बस हमे उसको पहचानना  है|
13.  समय की कीमत को जाने और उसका पूरा उपयोग करे | समय को बर्बाद करने वाला कभी भी आगे नही  बढ़ सकता |
14.  जो भी गलती अगर पूरे दिन मे हुई हो तों उसको हमे स्वीकार करके सुधारने की कोशिश  करनी चाहिए ताकि फिर वो गलती हम दूसरे दिन न करे |

15.  हमे अपने जीवन मे हमेशा सीखते रहना चाहिए ,क्योकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है|....


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें