#tealovers #teaquotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#tealovers #teaquotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

स्मृतियाँ...

 


स्मृतियाँ...

 

फूलो सी तेरी स्मृतियाँ

अक्सर कांटे बन जाती है
दिन तो कट जाता पर 

राते नागिन बन जाती है..|| 

दोष नहीं है  किसी का

जीवन  है एक सयोंग
परिवर्तन का चक्र न रुकता,

 कभी मिलन है कभी वियोग
सिमटी दूरी खुलकर 

सहसा अंतहीन बन  जाती है...  ||

किसे पता था शीश- महल के

 टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे
अरमानो की चिता  जलेगी

सपने बिखर जायेंगे,
तेरी आँखों की बूंदे 

मेरी पीड़ा बन जाती है..... ||

नहीं चाहती स्मृतियों को

मन के आँगन में बिठलाऊँ
नहीं चाहती आज को अपने 

कल के कांटो से बंधवाऊँ 

फिर भी मेरी हार  सदा 

जीत तेरी बन जाती हैं।..||

प्रीत सदा दुःख देती है

क्या यही सत्य है बोलो प्रिय
छोड़ो मुझको रोने दो पर 

तुम न आंसूं घोलो प्रिय
आंसूं, पीड़ा, प्यार सिमट कर 

प्रेम कहानी बन जाती है।..

शनिवार, 21 अगस्त 2021

चाय पी लेते है ।


 



जिंदगी कुछ थकी सी है 

चलो कुछ पुराने किस्से सुनते है

फुरसत भी है और इतवार भी 

चलो मिलकर चाय पी लेते  है ।

कुछ तुम अपनी कहना 

कुछ मैं अपनी सुनाउंगी 

दोनों मिलकर कुछ दुख बांट लेते है । 

चलो मिलकर चाय पी लेते  है ।

कोई किस्सा कभी तुम बुन लेना 

कुछ किस्से मैं चुन लुंगी                

दोनों मिलकर आज थोड़ा  हँस लेते है 

कुछ हँसी पल साथ मे जी लेते है ।

चलो मिलकर चाय पी लेते है ।