रविवार, 20 जनवरी 2019

फूलों को, अकेले में रोते हुए देखा है....!


फूलों को, अकेले में रोते हुए देखा है....!

Translateलोग कहते है रात में, ओंस गिरती है.... 
हमने तो फूलों को, अकेले में रोते  हुए देखा है....! 

कहते है चाँद और सूरज का कोई मेल नहीं 
हमने तो रात  होते ही सूरज को चाँद से मिलते देखा है...!

कहते है जब फूल गिरते  है तो पतझड़ आती है 
हमने तो बहार में भी फूलो को भी गिरते हुए देखा है...!

नफ़रत कब  करे और मुहब्बत कब करे 
प्यार के मौसम में भी प्यार को बिछड़ते देखा है....!

कसूर क्या था हमारा और हमारी चाहत का 
खुद को तेरी याद में पल- पल रोते हुए देखा है...! 

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

मेरा दोस्त....





चल रही थी मै अकेली जीवन की राह में 
खुद में ब्यस्त, खुद में तन्हा 
तभी आहट हुई किसी के कदमो की 
देखा तो कोई दस्तक दे रहा था...  
आया वो अचानक से मेरे जीवन में 
बन कर मेरा दोस्त मेरा हमराही 
कल तक था जो खुद से अनजाना 
आज वो मेरा जाना- पहचाना हो गया 
कभी लड़ता है कभी रूठता है 
कभी बेतुकी बाते करता है... 
पर रहता है हरदम मस्त 
दुनिया से बेपरवाह
थोड़ा पागल है थोड़ा मस्ताना 
पर जैसा भी है, है बड़ा प्यारा 
है वो सबसे अच्छा, दिल का सच्च्चा
अक्सर वो मझको सताया करता है 
हो जाऊ अगर मैं दुखी मुझको 
हसाया करता है,  
एक प्यारा सा रिश्ता है मेरा उससे 
जो हर पल साथ रहता है 
मेरी खुशियों की डगर 
मेरी राहो का हमसफ़र 
साथी है वो मेरा जान से प्यारा 
दिल उसपे ही मरता है 
मुझसे ज़्यादा उसने मुझको जाना 
मेरी आंसूँओं को जिसने है थामा 
बनकर वो उजाला मेरी 
राहो को रोशन करता है 



मेरा इन्तज़ार....





वक़्त बहुत बीत गया, तुम भी बदल गए 
जीने का नजरिया भी बदल गया 
मुस्कुराने की वजह भी बदल गयी 
मगर नहीं बदला तो मेरा प्यार 
मेरा इन्तज़ार......!

कोशिश तो बहुत किया तुम्हे भुलाने की...मगर  
खुद को ही भुला बैठे  तुम्हे पाने की ख्वाहिश में
ही तुम मिले ना ही तुम्हारा प्यार  
रह गया तो सिर्फ तुम्हारा इन्तज़ार......!  

इंतहा हो गयी मेरी चाहत की जब 
तुझको पाने की उम्मीद कर बैठी
मालूम था की तुम चले जाओगे 
दे जाओगे मुझे अपने प्यार का 
सिर्फ इंतज़ार.....! 

आखो ने आज भी पलके बिछा 
रखी हैं तेरी राहो में
दिल आज भी धड़कता है तेरी आहट से 
अब तो जाओ और कर दो ख़तम 
मेरा ये इंतज़ार......!