शनिवार, 2 जून 2018

एक मुस्कराहट अपने नाम कर लूँ ,



आज खुद से एक वादा किया, 

आज जी लूँ सिर्फ अपने लिए..... 

आज एक मुस्कराहट अपने नाम कर  लूँ ,

खुशियों का एक  जाम अपने नाम कर लूँ ... 

बहुत बातें कर ली दूसरों से,

आज खुद से कुछ बातें कर लूँ....  

आज की सुबह - शाम अपने नाम कर लूँ ,

लोगो से बहुत सुना है अपने बारे में,

आज खुद से खुद की पहचान  कर  लूँ.....  

जिंदगी हाथ थामे तेजी से चल रही है, 

आज  थोड़ा सा बिश्राम कर लूँ..... 

कुछ पल अपने लिए निकाल  कर, 

बाकि सबको अल्पविराम कर लूँ....  

आज जी लूँ खुद के लिए, रो लूँ और.... 

हँस भी लूँ ..... खुद के लिए, 

आज थोड़ी  सा स्वार्थी बन कर...  

एक मुस्कुराहट अपने नाम कर लूँ | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें