रविवार, 14 अप्रैल 2019

यही प्यार है....






क्या यही  प्यार है.... 
 
किसी के दिल में बस जाना 
किसी  के करीब आ जाना 

उसको अपना बना लेना 
उसका भरोसा जीत पाना 

अपना हमराही बनाकर 
उसका हमराज बन जाना 

उसका सहारा बनकर 
खुद के लिए सहारा मांग लेना 

उसे अपनी  ताकत बनाकर 
उसकी कमजोरी बन जाना 

अपनी ख़ुशी बाँट  कर 
उसका दर्द समझ जाना 

उसके आँसू लेकर, उसको 
मुस्कराहट दे देना,
  
अपनी नींद देकर उसकी 
ख्वाबों में बस जाना 
हाँ यही प्यार है, सिर्फ यही प्यार हैं...|    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें