गुरुवार, 5 जुलाई 2018

बस दो पल






अगर दो पल मिल जाये जिंदगी से.....  

तो जी लूँ मै अपनी जिंदगी अपने हमसफ़र के साथ,
कुछ उसकी सुन लूँ, कुछ अपनी सुना लूँ...  

उसकी कुछ महक ले लूँ, अपने कुछ एहसास दे दू, 

थोड़े से आँसू, तोड़ी सी हंसी लेकर उससे, 

समेट  लूँ उसे  अपने दामन में...... 

उसका एक साया छुपा लूँ अपने आँचल में 

यादों का एक संदूक बना कर, 

कुछ ख्वाब बंद कर दूँ ... 

कुछ ख्वाहिशे संभाल लूँ .... 

बस दो पल  मिल जाये अगर जिंदगी से   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें