रविवार, 27 मार्च 2022

ऐ चाँद ......

 


ऐ चाँद मेरे चाँद की उम्र लंबी करना 

सदा रहे वो मेरा बस इतनी दुआ करना 

बनकर उसकी चांदनी मैं रहूँ सदा 

उसके दिल मे उसकी जिंदगी में 

वो कभी मेरी चूड़ी में खनके 

कभी मेरी बिंदी में चमके 

माथे का सिंदूर बनकर 

वो ही दमकता रहे 

ऐ चाँद मेरी चाँद की रक्षा करना 

बनकर कवच उसकी मैं 

सामने खड़ी रहूँ हर मुश्किल 

का सामना मैं डट कर करूं 

ऐ चाँद मेरी  चाँद को रोशन रखना

ताकि कर सके वो रोशन 

मेरी जहाँ को 

बनकर एक दूसरे की रोशनी 

हर सके हम जीवन के अंधेरे को

ऐ चाँद मेरे चाँद को हिम्मत देना 

सह सके हम दुख के बादलो को 

पी सके हम आंसू को बारिश को 

रोशन कर सके मुस्कुराहट को 

ऐ चाँद मेरे चाँद को खुश रखना ।।

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें