शुक्रवार, 25 सितंबर 2015

आज का दिन ...... शिक्षक दिवस |

गुरु ......हमारे जीवन मे गुरु का सबसे बड़ा महत्व है , अगर गुरु न हो तो हमे सही - गलत बताने वाला कोई नहीं
 है | कहते है पहली शिक्षा हमे घर से मिलती है दूसरी स्कूल से जो हमे गुरु देता है |

शिक्षक दिवस हम इसीलिए मानते है की हम अपने गुरुओ को सम्मान दे सके ,उनका आदर कर सके |

उन्ही  गुरुओ के सम्मान मे मैंने कुछ लाईने लिखी है , जो इस शिक्षक दिवस पर शिक्षको को समर्पित है ----


आज का दिन है पावन ,आज है शिक्षक दिवस |
आज का दिन है मनभावन ,आज है शिक्षक दिवस |

त्याग ,करुणा और क्षमा की ,
ज्ञान बुद्धि अरुणिमा की ,
ज्ञान घाट के के परिक्रमा की ,
आज खिलता ज्ञान उपवन 
आज का दिन है पावन , आज है शिक्षक दिवस |

हम सब है विद्यार्थी ,
हम सब है शिक्षार्थी ,
जो दे रहा है ज्ञान हमको,
आज शत -शत उसको नमन 

आज का दिन है पावन ,आज है शिक्षक दिवस |
आज का दिन है मनभावन ,आज है शिक्षक दिवस |








हम बच्चे !
करते है नमन इस दिवस को ,
शिक्षक मेरे भगवान जैसे ,
गढ़ते है मूरत धैर्य से 
जीवन की हमारे ...... 
प्रेम से पुचकार से ,
डाट से फटकार से । 
माजते मन को हमारे , 
साजते तन को हमारे ,
तराश कर स्वर्णिम भविष्य ,
कर देते हमको सफल ... 
कि ,मिले जीवन भर हमे ,
सुख -शांति का मीठा फल |

हम बच्चे ! 
करते है नमन ,इस दिवस को ,
शुद्ध -बुद्ध ज्ञानमय शिक्षक  दिवस को |||




2 टिप्‍पणियां: