रविवार, 20 सितंबर 2015

जीवन का मूल्य ........ कोशिश

                                              जीवन का मूल्य .... कोशिश 



 हमेशा हमारे जीवन मे कुछ न कुछ बदलता रहता है , कभी भी ये जीवन एक जैसा नहीं रहता | परिस्थितिया 

एक जैसी हमेशा नहीं रहती |  जीवन मे सफलता -असफलता ,लाभ -हानी, जय- पराजय के अवसर एक मौसम 

के  समान है , कभी कुछ भी स्थिर नहीं रहता | जिस तरह इंद्रधनुष के लिए धूप और बारिश दोनों की जरूरत

 पड़ती है , बिलकुल उसी तरह ये जीवन भी सुख -दुख का संगम है | और एक पूर्ण व्यक्ति बनाने के लिए हमे  

जीवन के सभी अनुभवो से गुजरना पड़ता है | 

हमारे जीवन मे अच्छा वक्त भी और बुरा वक्त भीआता  है ,सुख भी है दुख भी है | जहा अच्छा वक्त हमे  सुख 

और शांति देता है वही बुरा वक्त हमे मजबूत बनाता है | हम अपने जीवन मे सभी परिस्थितियो को नियंत्रण मे 

तो नहीं रख सकते पर एक सकारात्मक सोच के साथ उसका सामना तो कर ही सकते है |


कभी भी अपने किसी भी असफलता से घबरा कर  अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ना  चाहिए  कभी भी घबरा कर
 अवसाद मे नहीं जाना चाहिए |

अगर हम इतिहास को देखे तो ऐसे कई उदाहरण हमे मिल जाएंगे जो अपने जीवन मे कई बार असफल हुये 

लेकिन हार  नहीं मानी और अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा इसलिए बाद सफलता ने उनके कदम चूमे |

मित्रो , हर रात के बाद सुबह होती है , और वो सुबह हमेशा  एक नई जोश के साथ आती है कुछ नया करने के लिए | 
जिंदगी हसाती  भी है और रुलाती भी है |अगर हमारे अन्दर कुछ करने की चाह है तो सफलता हमेशा हमारे साथ

रहेगी | जिंदगी भी उसी के आगे सर झुकाती है जो हर हाल मे आगे बढ़ना चाहता है , आखिर जीवन मे कौन सा 

ऐसा काम है जो इंसान नहीं कर सकता बस हमे हिम्मत रखनी होगी , आज नहीं तो कल हमे अपना लक्ष्य जरूर
 प्राप्त  होगा |

अगर हम बीच मे रुक गए तो हमे हमेशा अफसोस रहेगा की काश ! मैंने कोशिश  की होती | इस काश को अपने जीवन से हटाकर आगे बढ़ते रहना  है|

दोस्तो, हमे अपना लक्ष्य सोचकर आगे बढ्ना  चाहिए | वो कहते है ना ----"लहरों के डर से नौका पार नहीं होती

 ,कोशिश करने वालों की हार नहीं होती " इस मंत्र को अगर हम अपने जीवन मे उतार ले तो हम हर मुश्किल  को पर कर लेंगे |

इसलिए हमे हर समय कोशिश करते हुये आगे बढ़ते रहना  चाहिए ....... सफलता आपके पास होगी |




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें